- Hindi News
- जैतारण : दूसरी बार भाजपा, रसाल कंवर बनी प्रधान
जैतारण : दूसरी बार भाजपा, रसाल कंवर बनी प्रधान
जैतारण | जैतारणपंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा लगातार दूसरी बार कब्जा जमाने में कामयाब रही है। यहां रसाल कंवर आकोदिया प्रधान बनी है। रिटर्निंग अधिकारी घनश्यामलाल शर्मा ने बताया कि आकोदिया को 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ओर से खड़ी हुई चंद्रा सीरवी को 8 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। भाजपा की जीत की घोषणा के साथ ही भाजपाइयों मे खुशी की लहर छा गई।
उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा पटाखे छोड़े। इस दौरान पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री सुरेन्द्र गोयल, पीसीसीबी चेयरमैन पुष्पेंद्रसिंह कुड़की, ठाकुर श्यामसिंह आकोदिया, दातारसिंह, चक्रवतीसिंह, जसवंतसिंह आकोदिया, अविनाश गहलोत, दुर्गासिह जनासनी, एडवोकेट रूस्तम खान, निंबोल सरपंच मदनसिंह आसरलाई, सरपंच थानाराम ककडावा आदि मौजूद थे।