पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों के साथ सरगना उसके दो साथी गिरफ्तार

हथियारों के साथ सरगना उसके दो साथी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारणथाना पुलिस ने रविवार देर शाम को नाकाबंदी के दौरान बिलाड़ा के पिचियाक निवासी हजारीराम सीरवी को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद खारिया मीठापुर गांव के विष्णु मेव तथा बलाड़ा गांव के धीरवीरसिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 पिस्तौल मैगजीन में लोडेड 15 कारतूस तथा एक देसी कट्टा बरामद किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हजारीराम सीरवी हथियारों की सप्लाई की गैंग ऑपरेट करता है, जो मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पाली, जोधपुर इलाके में सप्लाई करता है। देर रात तक आरोपियों से और पूछताछ की जा रही थी। एसपी अनिल टांक ने बताया कि पाली में ज्वेलर दीपक सोनी हत्याकांड के बाद अवैध रूप से हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ा गया है। जैतारण सीओ वीरसिंह शेखावत के निर्देशन में एसएचओ गौतम जैन की टीम ने रविवार देर शाम को जैतारण के निकट नाकाबंदी की। पुलिस ने संदेह के आधार पर बिलाड़ा के नजदीक पिचियाक गांव में बेरा रेल निवासी हजारीराम सीरवी पुत्र घीसाराम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी खारिया मीठापुर निवासी विष्णु मेव पुत्र बाबूलाल मेघवाल तथा बलाड़ा निवासी धीरवीरसिंह राजपूत पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया।

शेष|पेज15

इनतीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 पिस्टल और उसकी मैगजीन में लोडेड 15 कारतूस एक देसी कट्टा बरामद किया है।

सरगनाका भाई भी हथियारों का सप्लायर

जैतारणएसएचओ गौतम जैन ने बताया कि एएसआई कानाराम सीरवी, कांस्टेबल सत्यनारायण, बनवारीलाल, सुरेंद्र कुमार तेजाराम ने की मदद से पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर और हथियार के बारे में पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार हजारीराम सीरवी हथियार सप्लाई का सरगना है,जिसके तार एमपी के हथियार तस्करों से जुड़े हुए है। इस आरोपी का भाई रुपाराम सीरवी भी हथियारों की खेप के साथ जोधपुर में पकड़ा गया था, जो कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

6 से 12 राउंड वाली है देसी वर्जन की पिस्टल

जैतारणपुलिस द्वारा बरामद पिस्टल, कारतूस देसी पिस्टल की हथियार एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि ये पिस्टल 7.62 एमएम की है। इसमें मैगजीन लगा कर 6,