वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
12 जनवरी को मनेगी रामानंद जयंती
श्रीचारसंप्रदाय वैष्णव समाज सेवा संस्था भीम सिलावटी पट्टी के तत्वावधान में रविवार को ढोला गांव में आमसभा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में महंत मगनीराम महाराज जैतारण, महंत लक्ष्मणदास महाराज सेवनत्री महंत जगदीशदास महाराज बाड़मेर के सानिध्य में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महंत मगनीराम महाराज ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने करने के लिए समाजबंधु आगे आएं। अध्यक्ष घीसूदास कीरवा ने बताया कि आमसभा में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सत्र 2013-14 में कक्षा 8, 10 12 में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंपादास वैष्णव डिंगाई, भीकमदास तखतगढ़, रामदास लापोद, लादूराम खीमेल, हनुमानदास बिरामी, रूपदास रामासिया, रूपदास रोडता, जोयताराम पाव, खीमदास चाणौद, कालूदास, कानदास बालराई, उत्तमदास लापोद, पुखराज खांगड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
ढोला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित समाजबंधु।