पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 13 के शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुटखेके पाउच से रस्सी बना फंदा लगाया : युवकका शव गुटखे के पाउच से बनी रस्सी के फंदे पर लटका मिला है। ग्रामीणांचल में गुटखे के खाली पाउच जमा कर उसकी रस्सी बनाई जाती है, जिसका उपयोग मवेशियों को बांधने अथवा अन्य काम में किया जाता है। पुलिस का कहना है कि खाली पाउच प्लास्टिक के हैं, जिससे बनाई रस्सी भी मजबूत है। पुलिस ने यह रस्सी भी जब्त कर ली है। मारवाड़ जंक्शन एसएचओ चौधरी ने बताया कि अब तक की छानबीन में पता चला है कि युवक का मृतका के घर आना-जाना था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, ऐसी जानकारी भी मिली है। पुलिस का मानना है कि घटना वाले दिन युवक प्लानिंग के तहत कूट रस्सी लेकर घर से निकला था, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ने भी फांसी लगा ली।

प्रियंकाको खूब...

वहांसे वे फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुईं। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति डाॅ. हमीद अंसारी के भांजे तथा प्रमुख होटल कारोबारी जैसलसिंह की इस होटल में अपने विंटर वेकेशन के दौरान ही प्रियंका का बेटा रेहान वाड्रा गत 3 दिसंबर को ही पहुंच गया था। वह अपने सहपाठियों के साथ यहां रुका हुआ था। शुक्रवार दोपहर प्रियंका गांधी भी अपनी पुत्री मिराया के साथ यहां पर पहुंचीं थीं। रविवार सुबह प्रियंका ने दोनों बच्चों के साथ पैरवा गांव में पैंथर साइट्स देखने का कार्यक्रम बनाया था। वे सुबह 5 बजे होटल की सफारी जीप में सवार भी हो गई, मगर पैरवा गांव में इस साइट्स पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के होने तथा मीडिया से जुड़े लोगों के पहुंच जाने की एसपीजी को सूचना मिलने पर प्रियंका ने अपना यह कार्यक्रम रद्द कर दिया और फिर से होटल में चली गईं।

सुकूनभरे माहौल में बच्चों संग खूब लिया आनंद : तीनदिन के अपने इस प्रवास में वे पूरी तरह से खुश नजर आई। इस दौरान प्रियंका ने बेटे के साथ क्रिकेट खेलने का आनंद लिया तो बेटी मिराया के सर्दी-जुकाम होने के कारण उसकी सार-संभाल में भी लगी रही। मिराया के साथ प्रियंका ने सुबह होटल में ही करीब एक घंटे तक वॉक भी किया। सुबह 7 बजे बेटी के साथ प्रियंका ने चाय-नाश्ता लिया। दोपहर 3.30 बजे लंच लेने के बाद वे होटल के स्टाफ से मिलने के बाद उदयपुर रवाना हो गई।

पैंथरसाइट्स देखने का मोह नहीं छोड़ पाया रेहान : दसदिन से होटल में ही ठहरे रेहान वाड्रा ने इस क्षेत्र में सेणा, कोठार, पैरवा, दूदनी तथा अन्य स्थानों पर पैंथर साइ