बकाया राशि वसूलने को लेकर बैठक
जैतारण | बिजलीबिलों की बकाया की वसूली को लेकर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता इम्तियाज बैग ने गुरुवार को उपखंड स्तर पर बैठक ली। बैठक में निमाज, जैतारण, पृथ्वीपुरा, आनंदपुर कालू क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को उनके क्षेत्र में करीब सवा पांच करोड़ रुपए का बिजली का बकाया राजस्व वसूलने के लिए सघन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत दोषी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने गांवों के अनुसार प्रत्येक दिन प्रगति निगम मुख्यालय पर नोडल अधिकारी को देने को कहा।