दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या
गरनिया गांव के पास गत 3 दिसंबर को मिला था महिला का शव
भास्करन्यूज | पाली
जैतारणथाना क्षेत्र के गरनिया गांव में गोचर भूमि में गत 3 दिसंबर की शाम मिले महिला के शव और उसकी मौत की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। रास थाना क्षेत्र के जसनगर से सटे जसवंताबाद गांव की यह महिला गत 26 नवंबर को बिना बताए घर से निकली थी। यह गांव नागौर के मेड़ता थाना क्षेत्र में आता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला घोंट कर महिला की हत्या की गई। पुलिस को खासी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान होने के साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सुराग भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आज या कल में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात का पूरा खुलासा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 3 दिसंबर शाम को गरनिया गांव में गोचर भूमि पर महिला का पांच-छह दिन पुराना शव मिला था। घटनास्थल पर शव के पास ही शराब की खाली बोतल, पव्वे चप्पल भी मिले थे। जैतारण थाना प्रभारी गौतम जैन की टीम ने खासी मशक्कत के बाद महिला की शिनाख्त कर परिजनों का पता लगाया। टीम हत्या के आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। शेष|पेज14
विधवाहै महिला, तीनों बच्चों को छोड़ घर से निकली थी
मृतकासुशीला सांसी (32) जसनगर के निकट जसवंताबाद की रहने वाली थी। दो साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। दो पुत्री एक पुत्र के साथ महिला जसवंताबाद में ही रहती थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि गत 26 नवंबर को वह तीनों बच्चों को छोड़ घर से निकली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की छानबीन में पता चला है कि संभवत: घर से निकलने के बाद वह किसी के साथ गरनिया गांव में गोचर भूमि तक पहुंची थी। जहां शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। सात दिन बाद 3 दिसंबर को उसका क्षत-विक्षत शव गरनिया में गोचर भूमि पर मिला था।