एडीएम ने किया जैतारण जेल का निरीक्षण
जैतारण. एडीएमबी के चांदोलिया ने गुरुवार शाम को बांझाकुड़ी रोड स्थित उपकारागृह एंव बालसुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कैदियो की सुविधाओं के बारे में कार्यवाहक सहायक जेलर बाबूलाल से जानकारी ली।
चांदोलिया ने जेल की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहम्मद इकबाल भी मौजूद थे।