- Hindi News
- पंचायतीराज मंत्री ने कई कार्यों के उद्घाटन किए
पंचायतीराज मंत्री ने कई कार्यों के उद्घाटन किए
लांबिया. राजीव गांधी सेवा केंद्र में उद्घाटन करते पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल।
भास्कर न्यूज | लांबिया
ग्रामीणविकास पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने गुरुवार को कई कार्यों का उद्घाटन किया। लांबिया में राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में गोयल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में पानी, बिजली, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। पंचायतीराज मंत्री ने गुरुवार को लांबिया में स्वीकृत किसान सेवा केंद्र रावों के मोहल्ले में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया और 12 सीसी सड़क सीसी ब्लॉक सड़कों का उद्घाटन किया। इसके बाद कावलियां में क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। केकिंदड़ा ग्राम पंचायत में राजीव गांधी सेवा केंद्र का लोकार्पण, कक्षा कक्ष सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। भूंबलिया ग्राम पंचायत में क्रमोन्नत विद्यालय सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधान मल्लाराम सीरवी, पूर्व चेयरमैन मदनलाल नाग, लांबिया सरपंच सांवरदान राव, केकिंदड़ा सरपंच कमला कंवर राजपुरोहित, कांवलिया सरपंच लालाराम कुमावत, जैतारण उपखंड अधिकारी घनश्याम शर्मा, विकास अधिकारी किशन राठौड़, बीईईओ बस्तीमल भाटी, एईईएन मोहनलाल टांक, डिस्कॉम के एईईएन पाबूराम विश्नोई, लांबिया उप सरपंच गोदावरी देवी आचार्य, ठेकेदार भंवरलाल शर्मा, ग्रामसेवक रामदेव जाट, पटवारी अमरचंद मेवाड़ा आदि मौजूद थे।
आनंदपुरकालू. पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने कहा कि ग्रामीण योजनाओं का फायदा उठाएं। वे कांवलिया खुर्द में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गोयल ने प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण के लिए अपील की। इस अवसर पर प्रधान मल्लाराम सीरवी, एसडीएम घनश्यामलाल शर्मा, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष मदनलाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आेमप्रकाश दाधीच, समाजसेवी हनुमान ढाडा, सरपंच लालाराम कुमावत आदि मौजूद थे।
गोयलआज निमाज आएंगे
निमाज.पंचायतीराजमंत्री सुरेंद्र गोयल शुक्रवार को निमाज में कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर आमसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री गोयल शुक्रवार सुबह 11 बजे निमाज और खेड़ा देवगढ़ में 30 निर