सेवा सबसे बड़ा धर्म : रूपमुनि
जैतारण. जैनसंत रूपमुनि ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। वे गुरुवार को पावनधाम स्थित मुक्ता मिश्री अस्पताल में आयोजित शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पावनधाम मानव सेवा एवं दीन दुखियों की सेवा को लेकर हमेशा तत्पर रहा है। शिविर में जैन संत अमरेश मुनि की नाक का भी सफल ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित भंडारी, सुकन मुनि, अमृत मुनि, हरिश मुनि,महेश मुनि, डॉक्टर राजेश गौड़,डॉ श्वेता चंदेला, पावनधाम ट्रस्ट सचिव माणकराज डागा, पुखराज गादिया आदि मौजूद थे।