पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली में दो सीमेंट प्लांट खाद्य तेल रिफाइनरी को मंजूरी

पाली में दो सीमेंट प्लांट खाद्य तेल रिफाइनरी को मंजूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरमें नवंबर में आयोजित रिसर्जेंट राजस्थान की दो दिवसीय इंवेस्टमेंट समिट में पाली में प्रमुख औद्योगिक घरानों की तरफ से निवेश करने की घोषणाएं अब राज्य सरकार के प्रयासों से धरातल पर आती नजर रही हैं। जिले के रास निंबोल गांव में दो नए सीमेंट प्लांट लगाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधराराजे की अध्यक्षता में आयोजित राज्य केबिनेट की बैठक में जमीन आवंटन के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार के खाते में आई 8000 बीघा जमीन पर भी औद्योगिक निवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यहां पर सरकार ने एक कंपनी को खाद्य तेल बनाने के लिए रिफाइनरी स्थापित करने की घोषणा भी कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रास में सिद्धि विनायक सीमेंट कंपनी की तरफ से नया सीमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए कंपनी को डूंगरपुर-सिनला सरहद में आबाद 139.07 बीघा जमीन आवंटित की जाएगी। जमीन आवंटन के लिए राजस्व अधिकारियों को शीघ्र ही तकमीना बनाने तथा मुआवजा राशि निर्धारित करने के लिए निर्देशित कर दिया है।

शेष|पेज15



इसीप्रकार श्री सीमेंट भी अपनी इकाई का विस्तार कर नया सीमेंट प्लांट लगाने जा रही है। रिसर्जेंट राजस्थान की दो दिवसीय इंवेस्टमेंट समिट में श्री सीमेंट ने नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसके आधार पर कंपनी को रास क्षेत्र में 37 बीघा जमीन का आवंटन किया जाएगा।

श्रीसीमेंट बिछाएगा नई रेलवे लाइन : रासमें श्री सीमेंट अपनी इकाई का विस्तार करने के साथ ही सीमेंट के बैग का परिवहन ट्रेनों के माध्यम से करने के लिए अपनी रेलवे लाइन भी बिछाएगा। यह रेलवे लाइन ब्यावर से गुजरने वाली रेलवे लाइन से जोड़ी जाएगी।

पालीमें लगेगी संभाग की पहली खाद्य तेल रिफाइनरी : पालीके हिस्से में आई बड़ी खुशी में सबसे बड़ी यह है कि जोधपुर संभाग की सबसे बड़ी खाद्य तेल रिफाइनरी लगने जा रही है। जोधपुर के बासनी क्षेत्र में एक रिफाइनरी लगी हुई है, मगर उससे भी अधिक तेल उत्पादन करने वाली रिफाइनरी पाली में लगाई जाएगी। यह रिफाइनरी पाली शहर के ही प्रमुख व्यापारी महेंद्र गोयल की कंपनी ईयाना प्रोटीन्स प्राईवेट लिमिटेड की तरफ से लगाई जाएगी। इस पर कुल 102 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें निंबाड़ा समेत पाली शहर के युवकों को रोजगार दिया जाएगा।

डीएमआईसीमें पाली होगा इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल विलेज के रूप में विकसित : केंद्रसरकार ने दिल्ली- मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के तहत हमारा जिला इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल विलेज के रूप में विकसित होगा। इसके तहत राज्य सरकार ने मंगलवार को हुई केबिनेट बैठक में इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इसके तहत पहले चरण में पाली-मारवाड़ के साथ-साथ खुशखेड़ा, भिवाड़ी जोधपुर को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राजस्थान डवलपमेंट ऑथोरिटी का गठन करने को भी मंजूरी दे दी है। इसको विकसित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी राय ली जाएगी। इतना ही नहीं, इसमें ग्राम पंचायतों को भी शामिल कर विकास की राह खोली जाएगी।

रिसर्जेंट राजस्थान की दो दिवसीय इंवेस्टमेंट समिट का असर

राज्यसरकार की तरफ से गत 19-20 नवंबर को जयपुर में आयोजित की गई रिसर्जेंट राजस्थान की दो दिवसीय इंवेस्टमेंट समिट में उक्त दोनों सीमेंट उत्पादक कंपनियों ने जिले के जैतारण क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध खनिज पदार्थ को देखते हुए दो नए सीमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की थी। अब यह घोषणाएं धीरे-धीरे धरातल पर साकार होती नजर रही है।

इधर, शहर के समीप निंबाड़ा में खाद्य तेल रिफाइनरी मंजूर

शहरसे सटे निंबाड़ा गांव में खाद्य तेल निर्माण के लिए रिफाइनरी की स्थापना होने जा रही है। इस पर राज्य केबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। ईयाना प्रोटीन्स प्राइवेट लिमिटेड खाद्य तेल रिफाइनरी पर 102 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस रिफाइनरी पर कंपनी की तरफ से करीब 507 लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

दो नए सीमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन आवंटित होगी

देशके प्रमुख सीमेंट उत्पादन समूह सिद्धि विनायक श्री सीमेंट स्थापित करेंगे सीमेंट फैक्ट्रियां, निंबोल रास में सीमेंट प्लांट लगाने के लिए शीघ्र ही होगा जमीन आवंटन, इन दोनों सीमेंट प्लांट के लगने के बाद जिले में कुल 5 सीमेंट प्लांट हो जाएंगे।

सीमेंट प्लांट तथा खाद्य तेल रिफाइनरी लगाने वाली कंपनियों को उनके निवेश के बदले राज्य सरकार ने कस्टमाइज्ड पैकेज का लाभ देने की घोषणा की है। सीमेंट सेक्टर को रिप्स 2014 का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रिफाइनरी लगाने पर विशेष सुविधा पुंज के लाभ निवेश प्रोत्साहन स्कीम के तहत दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...