पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतारण मेंे घर का ताला तोड़ पार किया सामान

जैतारण मेंे घर का ताला तोड़ पार किया सामान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारणथाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताल तोड़ उसमें रखा सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार मोदियों की गली जैतारण निवासी अशोक पुत्र सुकनराज माथुर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह और उसका परिवार बाहर गए हुए थे। इस पर अज्ञात चोरों ने मौका देख उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़ घर में रखा सामान चुराकर ले गए। इसके साथ ही अन्य सामान को घर में पूरी तरह से बिखेर अस्त व्यस्त कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...