पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग बोलना सीखें, अपने लिए लड़ना सीखें : गोयल

लोग बोलना सीखें, अपने लिए लड़ना सीखें : गोयल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़

निकटवर्तीभैरू का नाका स्थित भैरव मंदिर पर रायपुर प्रधान शोभा चौहान की आेर से स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के काबिना मंत्री सुरेंद्र गोयल सांवरलाल जाट और नवनियुक्त राज्यमंत्री सुरेश रावत सहित कई अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काबिना मंत्री सुरेंद्र गोयल ने कहाकि सोशल मीडिया का असर जनमानस की जीवन शैली में दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात रखना सीख रहे हैं। इसी तरह लोगों को अपनी बात कहना सीखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के दौरों का वक्त ध्यान रखें और अपनी समस्याआें को उनके सामने रखकर उनके समाधान की मांग करें। काबिना मंत्री सांवरलाल जाट ने सरकार की विभिन्न योजनाआें की जानकारी देते हुए सभा में मौजूद सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि जरूरी और पेयजल से जुड़े कार्यों को सबसे पहले क्रिन्यावित करें क्योंकि मारवाड़ क्षेत्र में गांवों में पेयजल की समस्या सबसे विकट है। राज्यमंत्री सुरेश रावत ने भी सरकारी योजनाआें का लाभ उठाने की बात कही।

येभी रहे मौजूद : कार्यक्रममें अजमेर सीईआे राजेश चौहान, एडीएम पाली बीके चांदोलिया, जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया, ब्यावर सभापति बबीता चौहान, जीवनसिंह बांसिया, जैतारण प्रधान रसाल कंवर, रायपुर उपप्रधान देवीसिंह रावत, लक्ष्मी बारूपाल, एकता जैन, पूर्व प्रधान मल्लाराम सीरवी आदि मौजूद थे।

स्वागत कर मांगा सहयोग

कार्यक्रमके दौरान जिला ग्रामसेवक संघ की आेर से काबिना मंत्री सुरेंद्र गोयल और सांवरलाल जाट का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला संघ अध्यक्ष विजयप्रकाश शर्मा ने पंचायतीराज मंत्री से टेंडर प्रक्रिया समाप्त करने और पंचायतों को भूमि रूपांतरण सहित अन्य विभिन्न अधिकार दिए जाने को लेकर आभार जताते हुए कार्मिकों के हितों का ध्यान रखने का निवेदन भी किया।

इनसरपंचों ने की मांग

प्रधानशोभा चौहान की अगुवाई में झूंठा सरपंच सुमन बोहरा, बांसिया सरपंच मीनू गगवानी, कुशालपुरा सरपंच प्रेमलता कंवर और बर, बाबरा सरपंच मधु कंवर, बिराटिया खुर्द सरपंच मीनू कंवर और बर सरपंच गजेंद्र कंवर इंदा ने दोनों काबिना मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याआें से अवगत कराया। सरपंचों ने क्षेत्र की पेयजल समस्या समाप्त करने के लिए विशेष बजट के प्रावधान की मांग की।

रायपुर मारवाड़. स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पंचायतीराज मंत्री जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...