बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान काटे
जैतारण | थानापुलिस ने सड़क जागरूकता सुरक्षा के तहत बिजलीघर चौराहों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों के 18 चालान काटे। इस मौके पर थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने कहा कि हेलमेट को बोझ समझ उपयोग करना चाहिए, छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात में सांकेतिक नियमों का पालन करना चाहिए। अभियान में दलपतसिंह वेदपाल सीरवी ने बिना हेलमेट चालकों के 18 चालान काट मौके पर ही जुर्माना वसूल किया गया।