प्रधान ने किया औचक निरीक्षण
जैतारण | क्षेत्रके गरनिया मे राबाउप्रा विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों का प्रधान रसाल कंवर गरनिया सरपंच गिरधारीलाल पन्नू ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषाहार झांझनवास मे सेवा पुस्तिका संधारण शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके बीईईआे बस्तीलाल भाटी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, लक्ष्मणसिंह, बाबूलाल कुमावत आदि मौजूद थे।