पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराड़ी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन

खराड़ी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण/बांझाकुड़ी | डिगरनाग्राम पंचायत के खराडी गांव मे उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता मे रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना मे अधिक से अधिक सहयोग कर योजना को सफल बनाने का आव्हान किया। विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़ ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, पेंशन योजनाओं मे जुड़े लोगों को माइक्रो एटीएम, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार, पेंशन, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके नायब तहसीलदार बाबूलाल जांगिड़, शंकरलाल जोया, ओमप्रकाश, नरेंद्रकुमार लौहार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...