पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिराठियां रामदेव मंदिर में दान के पैसे को लेकर विवाद

बिराठियां रामदेव मंदिर में दान के पैसे को लेकर विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी सबसे बड़ी बाबा रामदेव पीठ बिराठियां के रामदेव मंदिर में हर वर्ष आने वाले चढ़ावे की राशि को लेकर मंदिर ट्रस्ट तथा पुजारी आमने-सामने हो गए हैं। विवाद की स्थिति बढ़ने पर मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश के भरसक प्रयास किए। ज्ञात रहे कि ट्रस्ट मंडल के सदस्य तथा पुजारी परिवार के बीच विवाद को देखते हुए देवस्थान विभाग ने दानपात्रों को सील कर दिया था। इसके चलते मंदिर में डिस्कॉम ने बिजली कनेक्शन भी काट रखा है। दो घंटे तक चली बैठक में दोनों पक्षों के अपनी जिद पर अड़े रहने के कारण कोई नतीजा नहीं निकल पाया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा के बाद बिराटियां कलां में ही बाबा रामदेव का मंदिर छोटा रणुजा के नाम से ख्यात है। भादवा महीने में रामदेवरा पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां पर अवश्य ही हाजरी देने के लिए आते हैं। प्रति वर्ष पहुंचने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से दान पात्र में लाखों रुपए का चढ़ावा भी आता है। इसी चढ़ावे की राशि लेने के लिए मंदिर ट्रस्ट मंडल के सदस्यों तथा पुजारी परिवार के बीच विवाद चल रहा है। बीते दिनों विवाद बढ़ जाने पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर दानपात्रों को सील कर दिया था।

बिजलीकनेक्शन काटने पर बढ़ा विवाद : देवस्थानविभाग की तरफ से सील किए गए दानपात्रों के कारण अब श्रद्धालु भी दानराशि डालने को लेकर असमंजस में हैं। क्योंकि दानपात्रों के सील होने के कारण चढ़ावा डालने के लिए कोई अन्य पात्र भी नहीं रखा है। पुजारी का आरोप है कि मंदिर की दान पेटी पहले हर तीन महीने मे खुलती थी, जिसमें करीबन दो से तीन लाख रुपए निकलते हैं।



उनका कहना है कि गत सितंबर में मंदिर की दानपेटियां खोली गई, जिसमें करीब 3.50 लाख रुपये निकले थे। वह राशि ट्रस्ट ने ले ली। मंदिर का बिजली का बिल तक नहीं भरा, इसके चलते 1.15 लाख रुपए का था। अब यह राशि करीबन 1.25 लाख तक हो गई। बिल नहीं भरने के कारण विभाग ने मंदिर का कनेक्शन काट दिया था।

बैठकमें यह अधिकारी रहे मौजूद : इसमौके पर रायपुर उपखण्ड अधिकारी अचलाराम पंवार, जैतारण डिप्टी वीरसिंह शेखावत, रायपुर तहसीलदार पन्नालाल पटेल, रायपुर थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा, बिराटियां खुर्द सरपंच मीनू कंवर, पटवारी मुकेश कुमार, मंदिर पुजारी रामदास महाराज, मंदिर ट्रस्ट सदस्य गुमानसिंह, देवाराम, पारस मेगवाल मौजूद थे।

^बिराठियां खुर्द के बाबा रामदेवरा मंदिर के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की बैठक हुई। दोनों पक्षों के अपनी बात पर अड़ रहने के कारण कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब नए सिरे से बैठक का आयोजन कर देवस्थान विभाग के अधिकारी को भी बुलाया जाएगा, ताकि कोई हल निकाला जा सके। -अचलाराम पंवार, उपखंड अधिकारी रायपुर

^बाबा रामदेव मंदिर की बरसों से पूजा मेरे परिवार के सदस्यों की तरफ से की जा रही है। पूर्वजों से चली रही इस परंपरा में अब मैं पूजा-अर्चना कर रहा हूं। ट्रस्ट के सदस्य दानपात्र में आने वाली राशि को लेकर चले जाते हैं। वे बिजली का बिल भी नहीं भर रहे हैं। इस कारण से कनेक्शन कट गया था, उसे तहसीलदार के आग्रह पर जोड़ा गया है। -रामदासमहाराज, पुजारी, बाबा रामदेव मंदिर

खबरें और भी हैं...