कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
जिलेमें वर्ष गत 1 जून 2014 को आयोजित कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2013 में कांस्टेबल सामान्य के कुल 1554 कांस्टेबल चालक के 24 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम एक्जामपुलिस डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर भी देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कांस्टेबल (सामान्य) के 208 कांस्टेबल (चालक) के 17 रिक्त पदों को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह जानकारी एसपी सत्येंद्र कुमार ने दी।