पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले का विकास ही पहली प्राथमिकता:जिला प्रमुख

जिले का विकास ही पहली प्राथमिकता:जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | जिलापरिषद वार्ड संख्या 15 से नव निर्वाचित भाजपा के सदस्य किशोरसिंह नीलकंठ की ओर से गांव में स्नेह मिलन समारोह रखा गया। इस अवसर जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोयल ने उपस्थित जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले का स्वर्णिम विकास तथा सरकार से मिलने वाली योजनाओं से आम नागरिक को लाभान्वित करने की है। आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने भाजपा की कड़ी से कड़ी मिलाने पर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भोमिया राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष मोहब्बतसिंह जीवदा, जालोर जिलाध्यक्ष पांथेडी सरपंच वीरदसिंह पांथेडी, सुमेरपुर के पूर्व ईओ अनोपसिंह राठौड़, सीए सरदारसिंह काम्बा, काम्बा सरपंच जशपालसिंह नाथावत, किसान नेता प्रताप आंजणा एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में महंत प्रेमनाथ महाराज, जालोर अखाड़े से प्रेमभारती महाराज धुंबड़ा महंत राजभारती का भी सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में किशोरसिंह ने आदर्श विद्या मंदिर भाद्राजून के लिए भाद्राजून रोड पर अपने स्वयं से चार बीघा जमीन देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सिंह ने सभी का आभार जताया।