- Hindi News
- संास्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े प्रतिभागी
संास्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े प्रतिभागी
जालोरमहोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर जालोर में प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया। सांस्कृतिक प्रभाग के प्रभारी परमानंद भट्ट ने बताया कि जिले में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया (ऑडिशन) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर जालोर में हुए।
उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को मिस जालोर मिस्टर जालोर के ऑडिशन हुए जिसमें आरएस भाटी, दशरथ सोलंकी, निशा एम. एवं सुषमा चौबे तथा सपना बजाज निर्णायक की भूमिका में रहे। इसी तरह 10 फरवरी को एकल गायन (सीनियर जूनियर), समूह गान (सीनियर जूनियर) तथा हास्य प्रतिभागिता के ऑडिशन में 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें निर्णायक मंडल में प्रियंका तिवारी, नेहा कुमावत, सुनीता गुर्जर, सविता, दयावती चारण रजनी निर्णायक की भूमिका में थे।
11 फरवरी को एकल नृत्य (सीनियर जूनियर), समूह नृत्य (सीनियर जूनियर) के ऑडिशन में 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ऑडिशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला क्षेत्र की प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में भी जालोर महोत्सव के लिए भारी उत्साह दिखा। ऑडिशन का परिणाम 13 फरवरी को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर जालोर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा