पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 को चस्पा होगी फाइनल लिस्ट

13 को चस्पा होगी फाइनल लिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरमहोत्सव को लेकर राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के तत्वावधान में चल रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, शिवाजी नगर, जालोर में प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ रही है। गत 9 फरवरी को मिस जालोर मिस्टर जालोर के ऑडिशन हुए। जिसमें आरएस भाटी, दशरथ सोलंकी, निशा एम एवं सुषमा चौबे सपना बजाज ने निर्णायक की भूमिका अदा की। वहीं अगले दिन 10 फरवरी को एकल गायन (सीनियर/जूनियर), समूह गान (सीनियर/जूनियर), हास्य प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। जिसमें निर्णायक मंडल प्रियंका तिवारी, नेहा कुमावत, सुनित गुर्जर, सविता दयावती चारण रजनी रहे। बुधवार को एकल नृत्य (सीनियर/जूनियर), समूह नृत्य (सीनियर/जूनियर) में 350 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। प्रतियोगिता के ऑडिशन में विभिन्न क्षेत्रों में जिले की सांस्कृतिक कला क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बच्चों में जालोर महोत्सव के लिए भारी उत्साह दिखाई दिया। इन ऑडिशन का परिणाम 13 फरवरी को राउमावि शिवाजी नगर जालोर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। कार्य के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी परमानन्द भट्ट के साथ डॉ. एमएल जांगिड़ का सहयोग रहा।

जालोर. जालोरमहोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन देती स्कूली छात्राएं।