कार्यभार ग्रहण कराने की मांग
जालोर | पंचायतसमिति की रेवत ग्राम पंचायत के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सरपंच की अगुवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को ग्रामसभा का कार्यभार गुरुवार को देना निर्धारित किया गया था। जबकि ग्राम सचिव रेवत ने कार्यग्रहण सूचना आदेश तैयार कर सरपंच भंवरसिंह के हस्ताक्षर कराए और चार्ज देने को कहा, लेकिन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत के रेकर्ड के बारे में पूछने पर उन्होंने रेकर्ड के घर पर रखे होने की बात कही। साथ ही मर्जी के अनुसार रेकर्ड लाने के बारे में कहा। आग्रह करने पर उन्होंने सियाणा जाकर रेकर्ड लाने के बारे में बताया। इसके बाद ग्राम सचिव ने फोन बंद कर दिया। इसको लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ग्रामीणों ने कार्यभार ग्रहण कराने ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।