जालोर में नवनिर्मित हॉल का उद््घाटन
डूडसीके राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भामाशाह वचनसिंह वोरा की ओर से करीब 20 लाख रुपए लागत के नव-निर्मित हॉल का उद्घाटन कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित एवं जालोर विधायक अमृता मेघवाल द्वारा किया गया। इस मौके जिला कलेक्टर ने माला एवं साफा पहनाकर भामाशाह वचनसिंह राजपुरोहित का बहुमान किया। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय को भवन बनाकर देना एक पुण्य का कार्य है तथा जिले में ऐसे पुनीत कार्य करने वालों की कमी नहीं है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें तराशने तथा सही दिशा देने की है। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने पेश किया। इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने भी भामाशाह को सम्मानित कर ऐसे ही पुनीत कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित जालोर उप प्रधान उम्मेदसिंह राजपुरोहित, स्थानीय सरपंच, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, किसान नेता बजरंगसिंह, एसएमसी अध्यक्ष रामसिंह शिवदत्त आर्य सहित ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान सूरजसिंह इंदा ने सभी का आभार जताया।