15 को होगी परीक्षा
जालोर | माध्यमिकशिक्षा विभाग के अधीनस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक माध्यमिक विद्यालयों में जिला मुख्यालय पर एवं तहसील मुख्यालयों पर वर्धमान महावीर खुला विश्व विद्यालय कोटा द्वारा आयोजित आरकेसीएल/आरएएससीआईटी परीक्षा 15 फरवरी को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक वीक्षकों को निर्धारित दरों के अनुसार पारिश्रमिक देय होगा। परीक्षा के दिन विद्यालय का स्टाफ अनिवार्य रूप से विद्यालय में मौजूद रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि भवन, फर्नीचर किराया पानी-बिजली का खर्च प्रति दिन प्रति छात्र 20 रुपए प्रति छात्र प्राप्त कर राशि राजकोष में जमा करानी होगी।