खंड के प्रेरकों की बैठक आयोजित
जालोर | जालोरपंचायत समिति के तहत ग्राम लोक शिक्षा केंद्र पर बुधवार को कार्यरत साक्षरता प्रेरकों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में साक्षरता प्रेरकों को नरेगा मजदूरों को साक्षर कर उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। परीक्षा प्रभारी बाबूलाल माली ने कहा कि आगामी बेसिक साक्षरता परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी। जिसमें सभी वंचित योग्य लोगों को परीक्षा दिलवाने के लिए उनके आधार नंबर साथ में लेकर आना होगा।