पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाइटसभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक राजेंद्रसिंह कसाना के मुख्य आतिथ्य, डाइट उपप्राचार्य सरदारसिंह चारण की अध्यक्षता एपीआरओ संतोष प्रजापति के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों कलाकारों के स्वागत के साथ किया गया। इस दौरान जालोर निवासी रेशमी, प्रियंका विश्नोई एवं प्रियंका सोनल ने स्वागत गीत पेश किया। एकल नृत्य के तहत मीनाक्षी गुर्जर, नीलम सैन कविता, सामूहिक नृत्य के तहत निरमा एवं विनीता तथा पूजा वैशाली ने शानदार प्रस्तुति दी।

इसी तरह कार्यक्रम में मोदरान, आहोर, गुड़ा बालोतान मंडल के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाटक की प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय एकता सद्भावना कायम रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक राजेंद्रसिंह कसाना ने केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरण, पारंपरिक, कलाओं, सांप्रदायिक सद्भाव एवं शांति का संदेश दिया जाता है। सरदारसिंह चारण ने इसे युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर बताया। एपीआरओ प्रजापति ने युवाओं को पुरानी संस्कृति जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों का केंद्र की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के 15 युवा मंडलों के करीब 60 कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर नीतू कुमार, भरतकुमार, कासम खां, किशोरसिंह, जुठाराम, राष्ट्रीय युवा कोर गणपत डावल, धनाराम मेलावास, भरत कुमार रणोदर खसाराम सहित कई जने मौजूद थे।



कार्यक्रम का संचालन लेखाकार घेवरचंद प्रजापति ने किया।