पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागरा में संतों के सान्निध्य में हुआ बस स्टैंड प्याऊ का लोकार्पण

बागरा में संतों के सान्निध्य में हुआ बस स्टैंड प्याऊ का लोकार्पण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें नवनिर्मित बस स्टैंड तथा प्याऊ का बुधवार को संतों के सानिध्य में लोकार्पण किया गया। समारोह में जागनाथ मंदिर के महंत गंगाभारती महाराज ïसिरे मंदिर महंत गंगानाथ महाराज ने सरत के साणेश्वर मंदिर के मंहत शंकर स्वरुप ब्रह्मचारी महाराज, लेटा महंत रणछोड़ भारती, धनाणी महंत भोलेभारती, महंत पर्वतगिरी, रणछोड़पुरी महाराज, दरगाह के अकरम बाबा कलेक्टर जितेंद्र सोनी की मौजूदगी में फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय दलाराम मूलाराम घांची के परिजनों ने कलेक्टर सोनी से प्याऊ का लोकार्पण करवाया। इसके बाद बस स्टैंड का लोकार्पण जागनाथ मंदिर के महंत गंगाभारती सिरेमंदिर महंत गंगानाथ महाराज ने किया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सोनी ने फीता काट नाम पट्टिका का अनावरण किया।

जालोर. बसस्टैंड का फीता काटकर लोकार्पण करते महंत गंगाभारती महाराज सिरेमंदिर महंत गंगानाथ महाराज।

जालोर. लोकार्पणसमारोह को संबोधित करते संत और मौजूद ग्रामीण।