नगर अध्यक्ष सम्मान समारोह आज
जालोर | जालोरशहर भाजपा अध्यक्ष प्रकाश नागर का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा एमएलए के साथ नगर पार्षद की ओर से गुरुवार 12फरवरी को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि शहर के सुंदेलाव तालाब स्थित माजीसा मंदिर में दोपहर एक बजे आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जन प्रतिनिधियों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों की ओर से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन कर स्वागत किया जाएगा।