- Hindi News
- जिला प्रभारी मंत्री खींवसर को ज्ञापन सौंपा
जिला प्रभारी मंत्री खींवसर को ज्ञापन सौंपा
जालोर | जालोरजिले के शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी में हुई अनियमितता को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर को ज्ञापन देकर वंचित शिक्षकों को पदोन्नति में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि उप निदेशक माध्यमिक पाली की ओर से शारीरिक शिक्षकों की जारी की गई डीपीसी सूची में जमकर अनियमितताएं हुई हैं। इसके तहत 17 शिक्षकों की पदोन्नति वाली लिस्ट में पांच शिक्षक ऐसे थे जिनका 14वर्ष पहले प्रमोशन हो चुका था,इसके अलावा कुछ ऐसे शिक्षकों का भी प्रमोशन कर दिया जो पहले से ही रिटायर्ड हो चुके हैं। शेष|पेज17
इतनाही नहीं जूनियर टीचर्स का भी प्रमोशन कर दिया गया जिससे सीनियर टीचर्स पदोन्नति से वंचित रह गए। शारीरिक शिक्षक संघ जालोर के सचिव चंदनसिंह ने बताया कि पदोन्नत शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करीब150 किलोमीटर दूर की गई है,जबकि उनके पद स्थापन विद्यालयों से नजदीकी स्कूलों में पद रिक्त पड़े हैं। सचिव सिंह ने बताया कि उप निदेशक माध्यमिक पाली को शिक्षकों की परिवेदनाएं दी जा चुकी है जिसके लिए सूची संशोधित करने के आदेश करावें।