पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1140 लोगों ने पीया काढ़ा

1140 लोगों ने पीया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू अन्य मौसमी बीमारियों के बचाव को लेकर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सामतीपुरा में मंगलवार से तीन दिवसीय शिविर चालू किया गया। शिविर के पहले दिन जहां स्कूली बच्चों के साथ क्षेत्रवासियों को मिलाकर कुल 350 लोगों ने काढ़ा पीया। आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी भावना शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जहां तक हो सके हमें भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए तथा अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमें संक्रमित व्यक्ति से बचना चाहिए साथ ही छींकते समय मुंह नाक पर रुमाल रखना चाहिए। शर्मा ने बताया कि शिविर मांगीलाल, मीठालाल, हनुमाना राम मेघवाल तथा मांगीलाल चौधरी के आर्थिक सहयोग आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्देशन में शिविर के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के साथ अन्य लोगों को मिलाकर कुल 1140 व्यक्तियों ने काढ़ा पीया।

शेष|पेज17

देवड़ा | स्वाइनफ्लू से बचाव को लेकर देवड़ा गांव के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी रामनिवास चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर बच्चों को काढ़ा पिलाया जा रहा है।



देवड़ा. आयुर्वेदिक अस्पताल में स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाते चिकित्साकर्मी।