पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड बने बीते ढाई माह, अभी तक नहीं हुई नगर परिषद की एक भी बैठक

बोर्ड बने बीते ढाई माह, अभी तक नहीं हुई नगर परिषद की एक भी बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद का बोर्ड बने करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन शहर की सरकार चलाने को लेकर अबतक समितियों का गठन नहीं हुआ हैं। इससे एक ओर जहां आम जनता के कई काम अटके हुए हैं, वहीं पार्षद भी बिना अधिकार के काम करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

बोर्ड बनने के बाद नगर परिषद की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई है। अलबत्ता जीतने के कुछ दिनों बाद तीसों पार्षद सभापति नगर परिषद में एकसाथ एकत्रित जरूर हुए थे, लेकिन इस दौरान केवल आपसी परिचय स्वागत की रस्म अदा की गई। उसके बाद आज दिन तक बैठक नहीं हुई। इस संबंध में सभापति भंवरलाल माली का कहना है कि संभवतया 20 फरवरी या फरवरी माह के अंत तक बैठक बुलाकर समितियों का गठन कर दिया जाएगा।

समितियांगठित नहीं होने से अटके कई काम : नयाबोर्ड बनने के बाद नगरपरिषद की ओर से अवैध निर्माण हटाने के साथ विकास को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। वहीं राजस्व शाखा भी सक्रिय है, मगर बोर्ड बैठक के निर्णय से होने वाले आम पब्लिक के कार्य अटके पड़े हैं। कुछ पार्षदों के पास नए कामों को लेकर प्रस्ताव भी हैं, लेकिन बोर्ड बैठक की मंजूरी के बिना प्रस्ताव फाइल में ही अटके पड़े हैं।

शेष|पेज17

समितियोंके अभाव में निष्क्रिय हैं पार्षद

नगरपरिषदकी समितियां नहीं बनने से पार्षद भी निष्क्रिय नजर रहे हैं। कुछ पार्षद ही नियमित रुप से नगरपरिषद रहे हैं, मगर उनके पास भी अधिकार नहीं होने से विभिन्न शाखाओं में उनका आना जाना नहीं हैं। आने वाले दिनों में जो भी कार्य किए जाएंगे उसमें समिति अध्यक्ष सदस्य के रुप में संबंधित पार्षद की जिम्मेदारी के साथ कार्य करवाने में अहम भूमिका रहेगी। मगर वर्तमान में बिना अधिकार के पार्षद किसी तरह का निर्देश देने में असमर्थ हैं। वहीं इन कार्यों से जुड़े कर्मचारी भी काम को अपने हिसाब से ही निपटाने में लगे हैं।



ऐसी होंगी 14 समितियां

बोर्डकी बैठक के बाद कुल 14 अलग-अलग समितियां बनाई जाएगी। जिनमें प्रशासनिक समिति, भवन अनुमति समिति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य समिति, प्रकाश व्यवस्था समिति, उद्यान समिति, विरासत संरक्षण समिति, सांस्कृतिक समिति, राजस्व समिति, वित्त समिति, गैराज समिति, विधि समिति, कच्ची बस्ती सुधार समिति तथा समझौता समिति बनाई जाएगी।

बैठक बुला करेंगे समितियों का गठन

^नगरपरिषदचुनाव खत्म होने के बाद पंचायत राज चुनावों की घोषणा से बोर्ड बैठक नहीं बुलाई जा सकी थी। अब जल्द ही संभवतया 20 फरवरी को बोर्ड की बैठक बुलाने के साथ शहर के विकास को लेकर समितियों का गठन कर दिया जाएगा। मुमकिन है सभी की सहमति से तय तारीख तक बैठक नहीं होती है तो फरवरी माह के अंत तक बैठक बुला समितियां गठित कर दी जाएगी। -भंवरलाल माली, सभापति, नगरपरिषद जालोर