बीए के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आज से
जालोर | जयनारायणव्यास विश्व विद्यालय जोधपुर के पाठ्यक्रम के अनुसार बीए स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर तृतीय वर्ष तक के स्वयंपाठी विद्यार्थियों की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3 बजे बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान तथा, 13 को बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र 14 फरवरी को बीए प्रथम वर्ष पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी।