तीखी सरपंच ने पदभार ग्रहण किया
ग्रामपंचायत तीखी में बुधवार को सरपंच विरेंद्रपालसिंह जोधा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीणों ने सरपंच का अभिनंदन किया। इस मौके सरपंच ने गांव के विकास को लेकर प्राथमिकता से हर कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य राजाराम मेघवाल, अशोककुमार मेघवाल, रामराम चौधरी, प्रमेंद्रसिंह जोधा, हड़माना राम चौधरी, रुपाराम मेघवाल, सुआदेवी, सुमरी देवी, संगीता कुमारी,बरजूदेवी,कविता देवी भील,नीतादेवी,पंचायत समिति सदस्य भाराराम चौधरी पूर्व सरपंच ग्राम सेवक मौजूद थे। बालवाड़ा. कस्बे में बिशनगढ़ मार्ग स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरपंच उपसरपंच के साथ वार्डपंचों का अभिनंदन कर ग्रामवाासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सरपंच भावाराम देवासी ने ग्राम सेवक मदन खान के समक्ष सरपंच पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाला।