पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश स्तरीय बैठक कार्यशाला रविवार को आरके भवन बीकानेर में प्रदेशाध्यक्ष जगदीशप्रसाद ढाका की उपस्थिति में आयोजित होगी। संगठन के मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्रोई ने बताया कि बैठक में विद्यालय एकीकरण, शिक्षक समानीकरण स्थानांतरण सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं संगठन के मासिक समाचार पत्र प्रकाशन, संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की समीक्षा, आगामी प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जालोर से मकाराम चौधरी, महादेवराम देवासी, कैलाश कुमार खत्री ओमप्रकाश विश्रोई भाग लेंगे।