- Hindi News
- बाड़मेर ने करौली अजमेर ने जालोर को हराया
बाड़मेर ने करौली अजमेर ने जालोर को हराया
नगर में चल रही 59वीं राच्य स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक हेंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शनिवार को लीग मैच का दौर खत्म हुआ तथा 17 19 वर्ष आयु वर्ग में 8 -8 टीमों ने सुपरलीग में प्रवेश किया। लीग मैच के अंतिम चरण में 19 वर्ष वर्ग में बाड़मेर ने जहां करौली को सर्वाधिक 20 गोल से हराया, वहीं 17 वर्ष वर्ग में अजमेर ने जालोर को 16 गोल के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। 17 वर्ष वर्ग में प्रतापगढ़ ने सीकर को नजदीकी मुकाबले में 7-5 से हराया। खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए स्टेडियम परिसर में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को दूसरे सत्र से सुपरलीग मैचों का दौर शुरू हो गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग के लिए एनसीसी केडेट्स राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य जुटे हुए हैं।
लीगमैच में हुए रोचक मुकाबले
प्रतियोगितासंयोजक जगदीशप्रसाद दवे ने बताया कि शनिवार को हुए लीग मुकाबलों में 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा ने राजसमंद को 20-8 , अजमेर ने जालोर को 21-5, पाली ने उदयपुर को 9-4, जयपुर प्रथम ने बूंदी को 7-2, प्रतापगढ़ ने सीकर को 7-5 से हराया। वहीं 19 वर्ष वर्ग में जयपुर द्वितीय ने धौलपुर को 25-13, अलवर ने बांसवाड़ा को 19-6 , बाड़मेर ने करौली को 24-4, चित्तौडग़ढ़ ने राजसमंद को 18 -13, सीकर ने हनुमानगढ़ को 15-11, एसएस बीकानेर ने जयपुर प्रथम को 26 -18 , जालोर ने बारां को 18 -10, उदयपुर ने डूंगरपुर को 16 -11, चुरू ने भीलवाड़ा को 30-16 तथा जैसलमेर ने बीकानेर को 20-7 के अंतर से हराया। वहीं सिरोही ने वाकऑवर से जीत दर्ज की।
जीत के लिए लगाया दमखम
शनिवारको दूसरे सत्र में सुपरलीग मैच प्रारंभ हुए। प्रतियोगिता संयोजक दवे ने बताया कि 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा ने कोटा को 21-13, अजमेर ने नागौर को 15-8, चुरु ने झुंझनू को 17-8 हनुमानगढ़ ने जोधपुर को 20-12 से हराया। वहीं 19 वर्ष वर्ग में गंगानगर ने सीकर को 32-15, जोधपुर ने अलवर को 25-9, चित्तौडग़ढ़ ने नागौर को 19-17 तथा कोटा ने अजमेर को 21-19 के अंतर से हराया।
8-8 टीमें पहुंची सुपरलीग में
डीईओमाध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि लीग मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों में 8 -8 टीमों ने सुपरलीग चरण में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर, नागौर, अजमेर कोटा की टीमों ने दोनों वर्ग तथा