- Hindi News
- 31 अक्टूबर तक जमा होंगे नवोदय परीक्षा के आवेदन पत्र
31 अक्टूबर तक जमा होंगे नवोदय परीक्षा के आवेदन पत्र
जालोर. नवोदयविद्यालय में आवेदन पत्र दाखिल करने की तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रघुनाथसिंह ने बताया कि कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नवोदय प्रभारी खुमाराम दहिया ने बताया कि आवेदक बीईईओ कार्यालय से प्राप्त कर 31 अक्टूबर तक जमा करवा सकेंगे।