पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जताई खुशी

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जताई खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें चार स्थानों के उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल होने पर गर्ल्स कॉलेज की एनएसयूआई की छात्राओं ने कॉलेज परिसर के बाहर एक-दूसरे को बधाई दी। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मीनाक्षी गर्ग, संगीता, ऊषा, सीमा, दिव्या, रेणुका, पुष्पा बोस, अनीता डांगी, प्रियंका, अनीता परमार, नीतू सुष्मिता गर्ग सहित एनएसयूआई की छात्राएं उपस्थित थी।

गुडाबालोतान. कस्बेके शिव मठ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओ की बैठक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं गुड़ा बालोतान सरपंच मोहनसिंह बालोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान राज्य में चार स्थानो के उपचुनावो में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर खुशी जताई गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्त्ताओं का मुंह मीठा करवा एक दूसरे को बधाई दी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालोत ने बताया कि सत्तारूढ़ दल की हार के पीछे जनता के साथ किए झूठे वादो का नतीजा है। इस मौके पर किसान नेता मगाराम चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच मोहनसिंह बालोत, कोषाध्यक्ष अमृत प्रजापत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी खीमाराम रावल, थानसिंह राजपुरोहित, किशोरसिंह, शिवलाल प्रजापत, हंसराज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

जालोर. उपचुनावोंमें कांग्रेस को मिली जीत पर खुशियां मनाती गर्ल्स कॉलेज की एनएसयूआई की छात्राएं।