पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संबलन अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

संबलन अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संबलन अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

जालोर| राजस्थनप्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत 23 24 सितंबर को संबलन अभियान के तहत अधिकारियों की ओर से सघन निरीक्षण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान जालोर ने बताया कि इस दौरान कलेक्टर सहित अन्य अिधकारी स्कूलों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान 92 अधिकारियों की ओर से 184 स्कूलों का अवलोकन किया जाएगा। निरीक्षण से पूर्व 22 सितंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में समस्त अवलोकनकर्ताओं का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। वहीं 19 सितंबर को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जिले के 5 एजूसैट केंद्रों पर इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।