- Hindi News
- वाद विवाद प्रतियोगिता में विशनाराम रहा प्रथम
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विशनाराम रहा प्रथम
शिवाजीनगर स्थित विवेकानंद सैकंडरी पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह के तहत ‘हिंदी भाषा के विकास में शिक्षक छात्रों का योगदान’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। समारोह की शुरुआत संस्थाप्रधान संजू दवे, सचिव प्रमोद दवे राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दलपतसिंह आर्य की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने 60 करोड़ से भी ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके स्पिक मैके संस्था की ओर से कलाकारों द्वारा लोक गीतों भजनों की प्रस्तुति दी गई। बॉक्सिंग इंडिया के उपाध्यक्ष ने हिंदी मातृभाषा का सम्मान करने की बात कही। प्रतियोगिता में विशनाराम सोनी प्रथम, खुशाल दवे द्वितीय खुशवंत, गौरव और मुकेश सांखला तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर अध्यापक पारस कुमा, मुकेश दमामी, प्रवीण गहलोत, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, जितेंद्र सुंदेशा, अभिषेक, महेंद्र नवल, शबनम, अरुणा पटेल, कुकी सुंदेशा, भंवरी मीणा प्रमीला कंवर समेत छात्र छात्राएं मौजूद थीं।