- Hindi News
- समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थानपेंशनर समाज जालोर शाखा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष जेठमल जैन के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राजन विशाल को 25सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि ‘ध्यान आकर्षण दिवस’ के रूप में मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भवानीसिंह मेड़तिया, धनराज दवे, कन्हैयालाल राजपुरोहित, उस्मान खां मंडोरी, मधुरश्याम गुप्ता, अबरार अली, फूसाराम खत्री रघुवीरचंद संचेती सहित पेंशनर शाखा के सदस्य उपस्थित थे।