विधायक की अनुशंषा पर 20 हैंडपंप स्वीकृत
जालोर. जालोरविधायक अमृता मेघवाल की अनुशंषा पर जल संसाधन मंत्री की ओर से जालोर विधानसभा क्षेत्र में 20 हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं। विधायक के निजी सचिव देवेंद्र आचार्य ने बताया कि इन हैंडपंप को उन ढाणियों स्कूलों में लगाया जाएगा जहां पर पीने के पानी का अभाव है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप लगने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।