तापमान 33.4 डिग्री, उमस ने किया परेशान
जालोर. शहरसहित जिले भर में सोमवार को उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण रात में जरूर हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम आधा डिग्री गिरकर 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर कूलर एसी के सामने भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात के समय मौसम में हल्की ठंड का असर होने लगा है।