- Hindi News
- सरकारी अस्पताल में बेटी के जन्म पर मुख्यमंत्री देंगी बधाई संदेश
सरकारी अस्पताल में बेटी के जन्म पर मुख्यमंत्री देंगी बधाई संदेश
राज्य सरकार ने हर परिवार में बेटियों के जन्म पर खुशी जाहिर करने घटते लिंगानुपात को लेकर एक अनूठी पहल की है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बेटी के जन्म पर 2 अक्टूबर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बेटी के परिजनों को बधाई संदेश भिजवाया जाएगा। इस संदेश में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की बधाई होगी। कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम बेटी के जन्म को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार की ओर से यह पहल की जा रही है। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन बेटी के महत्व को चिह्नित कर कॉलेजों में यूथ डवलपमेंट सेंटर, एनसीसी एनएसएस के माध्यम से कन्या भ्रूण संरक्षण पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शेष| पेज 15
ऑनलाइनहोगा शुभलक्ष्मी योजना का भुगतान : समाजमें जागरूकता लाने के लिए ‘बेटी बचाओ अभियान’ के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए शुभलक्ष्मी योजना की दूसरी और तीसरी किश्त का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
गोपनीय रहेगी जानकारी
104टोल फ्री नंबर और वेबसाइट www.hamaribeti.nic.inपरपीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग परीक्षण की शिकायत और सूचना दर्ज कराई जा सकती है। इस टोल फ्री नंबर और वेबसाइट पर लिंग परीक्षण की शिकायत और सूचना दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। वहीं सूचना देने वाले व्यक्ति को मुखबिर योजना के तहत सूचना सही पाए जाने पर तीन किश्तों में एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
अभी कलेक्टर दे रहे है बधाई पत्र
जिलेके सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों के परिजनों को फिलवक्त कलेक्टर के द्वारा हस्ताक्षरित बधाई पत्र दिया जा रहा है। लाडो रानी योजना के तहत राज्य के एकमात्र जालोर जिले में ही इस तरह का बधाई पत्र देने का सिलसिला शुरू किया गया है।
यह है मिशन 100
राज्यमें घटते लिंगानुपात को देखते हुए शुरुआत में 100 महाविद्यालयों में सप्ताह में एक दिन बेटी के महत्व पर वाद विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं, रैली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।