प्रतियोगिता में झलका उत्साह
जालोर. रॉयलएकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह के छठे दिन शनिवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाध्यापिका नितिका स्वामी ने बताया कि जूनियर वर्ग में लंबी कूद प्रतियोगिता में अजयप्रकाश प्रथम, मनीष द्वितीय जीशान ने तृतीय तथा शतरंज प्रतियोगिता में ललित प्रथम, कल्पेश द्वितीय तथा विनोद तृतीय स्थान पर रहा। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रियंका ग्रुप ने याचिका ग्रुप को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में राजवीर प्रथम, आभा नवल द्वितीय तथा इंद्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक फूलचंद स्वामी, वरुण भोजक, चूनाराम, प्रशांत कुमार, छोटूसिंह, दौलतसिंह, मंजू गुप्ता, ज्योति त्रिवेदी, रेखा सुमन, प्रवीणा किरण कंवर सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।