सहकारी बैंक को मिला विशिष्ट अवार्ड
जालोर. अरबनबैंकों के जयपुर में हुए प्रदेश स्तरीय समारोह में जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड को वर्ष 2013-14 में उत्कृष्ट काम करने के लिए राष्ट्रीय अरबन बैंक्स फैडरेशन अध्यक्ष डॉ. मुकंद अभयंकर की ओर से विशिष्ट अवार्ड दिया गया। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल खत्री ने बताया कि 39 अरबन बैंकों की वार्षिक आमसभा में बैंकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. अभयंकर ने अरबन बैंकों को नवीनतम तकनीकी की सहायता से अधिकतम वित्तीय समावेश कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने जालोर बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर को अवार्ड देते हुए बैंक की ओर से एटीएम सीबीएस के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। बैंक अध्यक्ष पाराशर ने इसे बैंक के संचालकों कर्मचारियों की अथक मेहनत अंशधारकों के सहयोग का परिणाम बताया।