पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना शेड्यूल बार बार गुल हो रही बिजली, शहरवासी परेशान

बिना शेड्यूल बार-बार गुल हो रही बिजली, शहरवासी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में इन दिनों दिन में कई बार बिजली गुल होने से जहां आमजन परेशान है वहीं बिजली से जुड़े व्यवसायी अपना कामकाज नहीं कर पा रहे है। तेज गर्मी और उमस से बिना बिजली लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो जाता है। शास्त्री नगर, नया बस स्टैंड, पंचायत समिति रोड, गोडीजी रामदेव कॉलोनी समेत विभिन्न जगहों पर दिन में कई बार बिजली की आंखमिचौली चलती रहती है। गौरतलब है कि पूर्व में शहरी ग्रामीण इलाकों में घोषित कटौती के निर्देश थे जिसको लेकर डिस्कॉम ने शेड्यूल भी निर्धारित किया था। मगर मौजूदा समय में बिजली कटौती के निर्देश नहीं होने के बावजूद बार-बार बिजली गुल हो रही है। इधर, डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिजली कटौती के लिए कोई आदेश नहीं हैं। फॉल्ट निकालने के दौरान बिजली सप्लाई बंद की जाती है।

थोड़ी देर में जाएगी बिजली

परेशानशहरवासियों व्यवसायियों की ओर से कई बार डिस्कॉम हेल्प लाइन और कंपलेन नंबर पर कॉल भी किया जाता है और उन्हें थोड़ी देर में बिजली आपूर्ति सुचारु होने संबंधी जवाब मिलता है। जबकि कई मर्तबा कॉल करने के घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाती है।

बनाएंगेकटौती का शेड्यूल

^शहरमें फिलहाल बिजली कटौती करने के संबंध में कोई आदेश नहीं हैं। आईटीआई रोड समेत विभिन्न इलाकों में लाइन वर्क का काम चल रहा है। जिसके कारण जरूरत पड़ने पर निगम की ओर से बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा लाइनों में फॉल्ट और उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए भी सप्लाई बंद करना जरूरी है। लाइन वर्क के समय कटौती का शेड्यूल फिक्स किया जाएगा। -लोकेशजांगिड़, सिटीजेईएन, डिस्कॉम जालोर

एक कारण यह भी

जानकारीके अनुसार डिस्कॉम की ओर शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग फील्ड निर्धारित किए हुए हैं। जिनमें औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण, तृतीय चरण शहरी क्षेत्र में फॉल्ट और शिकायत दूर करने के लिए करीब 15 से 20 लाइनमैन लगा रखे हैं। इनमें अधिकतर को अनुभव नहीं होने के कारण बिलिंग, मीटर रीडिंग, मेंटेनेंस और ऑफिस का काम दे रखा है। ऐसे में इनकी संख्या कम हो गई। कम संख्या होने के कारण भी उपभोक्ताओं की ओर से दर्ज शिकायतों को दूर करने के लिए लाइनमैन देरी से पहुंच पाते हैं और काफी देर तक सप्लाई बंद रहती है।