पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिठूड़ा में महिला कृषकों को दिया प्रशिक्षण

बिठूड़ा में महिला कृषकों को दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती बिठूड़ा गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में महिला कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विस्तार जालोर उप निदेशक राजेन्द्रसिंह खीचड़ की मौजूदगी में आयोजित हुआ। उप निदेशक खीचड़ ने खरीफ फसलों में कीट रोगों से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विस्तार जालोर सहायक निदेशक गणेश मीणा ने मृदा परीक्षण, समन्वित पोषक तत्व, वर्षा जल संरक्षण, रोग नियंत्रण, क्षारीय भूमि का सुधार, खरपतवार नियंत्रण, अनाज का भंडारण एवं बीज उत्पादन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। गुड़ा बालोतान सहायक अधिकारी दानाराम गर्ग ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं एवं कृषि पर्यवेक्षक गंगारसिंह बालोत ने फव्वारा बाग बगीचे के अनुदान के बारे जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के बाद महिला कृषकों की ज्ञानार्जन परीक्षा हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली को कृषि विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। गुड़ा बालोतान पशुधन सहायक गजेन्द्रसिंह खिंची ने पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारी के बारे में जानकारी दी। बिठूड़ा एएनएम लक्ष्मी ने प्रशिक्षण में मौजूद महिला कृषकों को स्वास्थ्य परिवार कल्याण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम सहकारी समिति सह व्यवस्थापक नारायणलाल, रोजगार सहायक कालूराम देवासी 30 महिला कृषकों ने भाग लिया।