पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापािरयों के विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

व्यापािरयों के विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की ओर से गठित टीम की ओर से शनिवार को नया बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाते हुए दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने पर रोष जताया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को नगरपरिषद में हुई बोर्ड की पहली बैठक में विधायक अमृता मेघवाल ने आयुक्त शंकरलाल गहलोत को शनिवार शाम 5 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई थी। इसके तहत नगरपरिषद की ओर से गठित टीम की ओर से नया बस स्टैंड क्षेत्र वाडिया चुंगी नाके तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत एक नाई की दुकान के आगे लगा टीन शेड हटाने के दौरान दुकान की छत टूटकर नीचे गिर गई। उस समय दुकानदार एक आदमी के शेविंग बना रहा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन नाई पास स्थित एक ट्रेवल्स की दुकान में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई करने को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया।

विधायक ने शुक्रवार को मीटिंग में दिए थे आदेश

नगरपरिषदके नवनिर्वाचित बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में सभी पार्षदों ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की बात कही थी। इस पर विधायक अमृता मेघवाल ने नगरपरिषद आयुक्त शंकरलाल गहलोत को शनिवार शाम 5 बजे तक का समय देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई थी। उन्होंने इसके बाद अभियान को जारी रखते हुए शहर के भीतरी क्षेत्र में स्थित बाजार में बनी दुकानों के आगे से भी अतिक्रमण हटाने की भी बात कही।

प्रशासन ने यहां से हटाए अतिक्रमण

आयुक्तशंकरलाल गहलोत के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक सुनील तेजी के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से नया बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सफाई निरीक्षक तेजी ने बताया कि टीम की ओर से नया बस स्टैंड, अमर गेस्ट हाऊस इसके पास स्थित दुकानों तथा नया बस स्टैंड से वाडिया चुंगी नाके तक दुकानों के आगे बने टीन शेड बाहर रखे सामान को हटवाया गया। वहीं दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी गई।

लोगोंने जताया विरोध | नगरपरिषदकी टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रव