छह लाख रुपए की ऋण वसूली
जालोर. लोकअदालत के माध्यम से मारवाड़ ग्रामीण बैंक को 6 लाख 20 हजार रुपए के ऋण की वसूली हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन भट्ट ने बताया कि सांथू शाखा में लोक अदालत जालोर के माध्यम वसूली अधिकारी केसी शर्मा के सार्थक प्रयासों से 21 एनपीए खातों से 5 लाख तथा 17 एयूसी खातों में 1 लाख 20 हजार रुपए की वसूली हुई है।