जागरूकता कार्यशाला संपन्न
आहोर. नेहरूयुवा केन्द्र जालोर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आहोर युवा मंडल ने अगवरी गांव में एक दिवसीय शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिम्मतसिंह तथा अध्यक्षता राजेन्द्रसिंह कसाना, विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह करणोत सरपंच बाबूलाल थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर सिंह मांगलिया ने की। अतिथियों ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा की अहम् भूमिका हैं, शिक्षा से ही मनुष्य का जीवन सफल बनता हैं। इस अवसर युवा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह, सांस्कृतिक मंत्री ईश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह चारण, रणजीत सिंह, मालमसिंह आदि युवा मौजूद थे।