- Hindi News
- हर घर में टॉयलेट बनाने के लिए \"जबरो परिवार जबरो गांव\' मुहिम शुरू
हर घर में टॉयलेट बनाने के लिए \"जबरो परिवार-जबरो गांव\' मुहिम शुरू
कलेक्टर ने नागरिकों स्वयंसेवी संस्थाओं से किया सहयोग का आह्वान
भास्करन्यूज | जालोर
जिलेभरके गांवों को खुले में शोच से मुक्त करने को लेकर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की ओर से जबरो जालोर मुहिम शुरू की गई है। मुहिम के तहत पूरे जिले के सभी गांव के घरों में टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पंचायत स्तर के कर्मचारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी स्तर पर अभियान चला टारगेट अचीव किया जाएगा। इसके अलावा जबरो जालोर मुहिम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रसव संस्थागत किए जाने के साथ ही कम संस्थागत प्रसव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे शिशु मृत्यु मातृ मृत्यु दर घटाने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा जिलेभर से चिन्हित बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाया जाएगा इसको लेकर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जबरो जालोर फोल्डर का विमोचन भी किया।
घर में शौचालय जबरो परिवार पूरा गांव जबरो गांव
जोपरिवार अपने घर में शौचालय बनाकर इसका उपयोग करेगा उसे जबरो परिवार खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) गांव को जबरो गांव के नाम से पुकारा जाएगा
आखर दूत जलाएंगे जिले में साक्षरता की अलख
जालोरजिले को संपूर्ण साक्षर बनाने के लिए मनरेगा आखर नाम से नवाचार करते हुए नरेगा कर्मियों को प्रेरकों के माध्यम से साक्षर किया जाएगा इस काम में गैर सरकारी संगठनों, विद्यार्थियों, अध्यापकों, पेंशनरों तथा अन्य प्रबुद्घ नागरिकों में से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आखर दूत पुरस्कार से नवाजा जाएगा वहीं संपूर्ण साक्षर ग्राम के जन प्रतिनिधि को भी जिला स्तर पर आखर दूत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खुले में शोच से रोकने के लिए ये भी होंगे प्रयास
खुलेमें शोच की प्रवृति से रोकने के लिए जिले के सभी गांवों में संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जाएंगे। इसके लिए ट्रिंग रिंग यानि घंटी बजा शोच करने जा रहे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर उसे खुले में शोच से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गौरव यात्रा शर्मसार यात्रा के माध्यम से भी घरों में शौचालय निर्माण इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने के लिए जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, बैंकों, उद्योगपतियों तथा भा